फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: शादी में भोज खाने के बाद 30 लोग बीमार, अस्पताल जाना पड़ा; डॉक्टर बोले- फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए

Mon, 26 May 2025 12:10 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: एक साथ 30 लोगों के बीमार होने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। लोगों ने खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाया। वहीं डॉक्टर का कहना है कि बीमार पड़े लोगों की हालत स्थित है। 
विज्ञापन
बीमार पड़े लोगों अस्पताल में भर्ती करवाया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के पालीगंज में फूड प्वाइजनिंग के कारण 30 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामला सिगोड़ी थाने के करहरा गांव हुई। रविवार देर रात शादी समारोह में भोजन करने के बाद दोनों पक्ष के लगभग तीस से अधिक लोग बीमार पड़ गए। सभी को अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोग शादी में परोसे गए खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। 

विज्ञापन


कई लोगों की बिगड़ी तबीयत
अस्पताल में इलाज करा रहे बारात पार्टी में शामिल चकिया निवासी विमल यादव ने बताया कि पालीगंज थाने के चकिया गांव निवासी अजय यादव के भाई उदय यादव की बारात सिंगोड़ी थाने के करहरा गांव निवासी सुरेश यादव के यहां आई थी। दरवाजा लगने के बाद बाराती और घराती के लोग भोजन करने लगे। भोजन करने के कुछ ही घंटे बाद एक के बाद एक कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। पहले तो लोगों को ग्रामीण चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया। लेकिन जब उन्हें संभालना मुश्किल हो गया तब सभी को अनुमंडल अस्पताल पालीगंज में भर्ती कराया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है।
सीएम नीतीश की पार्टी के विधायक, उनके बाहुबली भाई समेत तीन पर प्राथमिकी, फर्जीवाड़ा कर ऐसा करने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए
अस्पताल में इलाज कराने वालों में सुधीर कुमार, जितेंद्र कुमार, मनोज कुमार, विकाश कुमार, आदित्य कुमार, अमन कुमार, विशाल कुमार, सुमन कुमार, सोनू कुमार, दिनेश कुमार सहित तीस लोग शामिल हैं। इस मामले में डॉक्टर कुमार संभव प्रकाश ने बताया कि अस्पताल में इलाजरत सभी लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं। सभी की स्थिति स्थिर है। बकौल डॉक्टर जल्द ही सभी अस्पताल से छूट्टी दे दी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें