मोतिहारी में रेल पुलिस के कारनामा देखकर सब कोई हक्काबक्का है। बीते दिनों 24 किलो चरस को लावारिश स्थिति में पकड़ा गया और उसको मजिस्ट्रेट के सील किया गया लेकिन जब कोर्ट में पेशी हुई तो चरस ईंट बन गया। यह देख कोर्ट मजिस्ट्रेट भी भौचक हो गए। घटना मोतिहारी के सुगौली रेल थाना की है। यहां बीते पांच मार्च को आरपीएफ और सुगौली रेल थाना की पुलिस ने संयुक्त करवाई में सुगौली स्टेशन से तीन लावारिश बैग को बरामद किया था।तलाशी के दौरान उसमें से लगभग 24 किलो चरस बरामद हुआ।
सहरसा में फलदान से चार दिन पहले चाचा की हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदली
ईंट पत्थर मिलने से मचा हड़कंप
इसके आलोक में आरपीएफ प्रभारी राजीव रंजन प्रताप सिंह के आवेदन पर कांड संख्या 5/24 में प्राथमिकी दर्ज की गई। कांड दर्ज करने के दो महीने के बाद जब कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पॉकेट को खोला गया तो उसमें से ईंट-पत्थर निकलने लगे। चरस की जगह ईंट निकलने की खबर से कोर्ट परिसर से लेकर रेल पुलिस के महकमे तक हड़कंप मच गया। इस संबंध में सुगौली के सीओ कुंदन कुमार ने बताया कि मेरे सामने वजन करके चरस को सील किया गया था। बाद में क्या हुआ इसकी जानकारी मुझे नहीं है? इधर, मामला तूल पकड़ा तो रेल एसपी वीना कुमारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का आदेश दिया है। वहीं लोगों का कहना है कि यह मामला सुगौली रेल पुलिस की लापरवाही को उजागर करती है।