फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna : नमामि गंगे प्रोजेक्ट का गड्ढा खोद रहे थे मजूदर, अचानक घुटने लगा दम; 2 की गई जान

Tue, 11 Apr 2023 09:23 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला , पटना

सार

पटना में शाम में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत 2 मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। घटना रामकृष्ण नगर थाना के जकरियापुर की है। मृतक की पहचान छपरा निवासी रंजन रविदास और पटना के सुल्तानगंज का निवासी मुन्ना रजक 30 वर्ष के रूप में की गई है।
विज्ञापन
शव के साथ रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में शाम में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत 2 मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। घटना रामकृष्ण नगर थाना के जकरियापुर की है। घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रामकृष्णानगर थाने की पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया है। घटना के संबंध में राम कृष्णा नगर थानाध्यक्ष जहांगीर आलम ने बताया कि नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत गड्ढे खोदे जा रहे थे जिसमें दम घुटने से 2 मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान छपरा निवासी रंजन रविदास और पटना के सुल्तानगंज का निवासी मुन्ना रजक 30 वर्ष के रूप में की गई है।
विज्ञापन

 

इसी गड्ढे में हुई है मौत - फोटो : अमर उजाला
ऐसे हुई मौत
रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के जकरियापुर में नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत नाला खुदाई का काम चल रहा था। इसी क्रम में खुदाई में 2 मजदूर गड्ढा खोदने के लिए नाला के अंदर उतरे थे। खुदाई करने के दौरान अचानक दोनों मजदूरों का दम घुटने लगा। इससे पहले कि दोनों गड्ढे से बाहर निकल पाते, रंजन रविदास और मुन्ना रजक की गड्ढे के अंदर ही दम घुटने से मौत हो गई।
अन्य मजदूरों को ऐसे मिली जानकारी
वहां आसपास में कम करने वाले मजदूरों ने बताया कि काफी देर तक वहां जब कोई गतिविधि नहीं हुई तो आस पास काम कर रहे मजदूरों ने वहां जाकर देखने की कोशिश की। किसी अनहोनी की आशंका से सशंकित होकर आननफानन में दोनों को बाहर निकाला गया।

 
विज्ञापन

यहीं नमामि गंगे का काम कर रहे थे मजदुर - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टरों ने कहा दम घुटने से हुई है मौत
साथ में काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि तुरंत हमलोग दोनों को लेकर स्थानीय निजी अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की दम घुटने से मौत हुई है।
मजदूरों ने कहा मानक नियमों का नहीं किया जा रहा पालन
नमामि गंगे का काम कर रहे मजदूरों ने यह आरोप लगाते हुए कहा कि यहां काम करा रहे ठेकेदार के द्वारा मानक नियमों का सही से पालन नहीं किया जा रहा है। इस वजह से आए दिन यहां छोटी बड़ी घटनाएं होती रहती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें