फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Ness: मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, अब चालक की तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 23 Mar 2025 12:31 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

जमुई जिले में रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। शव के केवल एक हाथ और जांघ का कुछ हिस्सा ही बचा था। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र में  रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले एक युवक की मौत हो गई। घटना खैरा बाजार की है। मृतक की पहचान पिंकू रावत (35) के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इधर, सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा कि मृतक मॉर्निंग वॉक पर निकले थे तभी सड़क पार करने के दौराने बड़ीबाग की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि मृतक के शरीर के चिथड़े उड़ गए। शव के केवल एक हाथ और जांघ का कुछ हिस्सा ही बचा था। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही खैरा थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव के टुकड़ों को एकत्रित कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया।

वहीं खैरा बीडीओ ने मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। मृतक के दो बच्चे हैं। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। इधर खैरा थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मॉर्निंग वॉक कर रहे युवक को किसी अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज कर ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रोहिणी आचार्य बोलीं- बिहार में खून की होली अनवरत जारी है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें