फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माओवादियों ने की बिहार विधानपरिषद सदस्य के चाचा की हत्या, 10 वाहनों में लगाई आग

Sun, 30 Dec 2018 08:52 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
विज्ञापन
नकस्लियों ने बस में आग लगा दी
विज्ञापन

बिहार के औरंगाबाद जिले में माओवादियों ने बिहार विधान परिषद में भाजपा के सदस्य के चाचा की हत्या कर दी और एक घर तथा 10 वाहनों में आग लगा दी। पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश ने रविवार को बताया कि माओवादियों ने देव थाने के अंतर्गत सुदी बिगहा गांव में शनिवार देर रात हमला कर नरेंद्र सिंह (55) नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नरेंद्र सिंह विधान परिषद में भाजपा के सदस्य राजन कुमार सिंह के चाचा हैं। पुलिस अधीक्षक के अनुसार माओवादियों ने कई गोलियां चलाईं और नरेंद्र सिंह के घर पर खड़े तीन ट्रैक्टरों समेत 10 वाहनों में आग लगा दी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि माओवादियों ने सुदी बिगहा गांव के निकट स्थित देव थाने में दफादार के पद पर तैनात धनंजय सिंह के घर में भी आग लगा दी। प्रकाश ने बताया कि माओवादी हमले की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बल गांव पहुंचे और माओवादियों के साथ उनकी मुठभेड़ हुई। इसके बाद माओवादी गांव से भाग गए।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक, सीआरपीएफ कमांडेंट सौरभ चौधरी समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गांव में डेरा डाले हुए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इलाके को घेरने के बाद पुलिस ने व्यापक खोज अभियान चलाया है। इस बीच, भाजपा एमएलसी ने हमले के लिए पुलिस और राज्य सरकार को ‘जिम्मेदार’ ठहराया।

उन्होंने कहा, ‘‘ गांव में नक्सल हमला प्रशासन और राज्य सरकार, दोनों की ही गलतियों का नतीजा है। मैंने मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक को गांव में थाना या एक चौकी स्थापित करने के लिए आवेदन दिया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। घटना के लिए प्रशासन और राज्य सरकार जिम्मेदार है।’’ 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें