फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: साइबर अपराधियों के निशाने पर आए भाजपा सांसद सिग्रीवाल, सांसद निधि से 89 लाख रुपये गायब

Thu, 22 Jul 2021 08:28 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज

सार

बिहार के महाराजगंज से सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो गए हैं। ठगों ने उनके बैंक खाते से पूरे 89 लाख रुपये उड़ा लिए। इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के महाराजगंज से भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल साइबर लूट का शिकार हुए हैं। ऑनलाइन ठगों ने उनसे एक-दो लाख नहीं बल्कि पूरे 89 लाख लूट लिए। साइबर ठगों ने सांसद जनार्दन का चेक क्लोन कर सांसद निधि से इतनी बड़ी रकम की निकासी कर ली। पुलिस ने मामले में एक शख्स गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


साहिबगंज रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार हुआ आरोपी
पुलिस ने इस मामले कोलकाता निवासी अतुल शक्ति नाम के एक शख्स गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि वह साफ्टवेयर इंजीनियर है। पुलिस की टीम ने आरोपी को साहिबगंज रेलवे स्टेशन परिसर से पकड़ा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चार नवंबर, 2020 को एक ही दिन में दो चेक का क्लोन बनाकर क्रमश: 47 लाख और 42 लाख यानी कुल 89 लाख रुपये की फर्जी ढंग से निकासी कर ली गई थी। हालांकि, सांसद को इस फर्जीवाड़े की जानकारी इस साल फरवरी में मिली। 

अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है
पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला कि चेक की क्लोनिंग कर महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में किसी संदीप नामक व्यक्ति के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई है। उसके बाद इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू हुई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। साहिबगंज से यह पांचवीं गिरफ्तारी है। 
विज्ञापन


आरोपी को पटना पुलिस अपने साथ ले गई
जानकारी के अनुसार, बिहार पुलिस की टीम कोलकाता से ही युवक का मोबाइल लोकेशन के आधार पर पीछा कर रही थी। हावड़ा जमालपुर एक्सप्रेस ट्रेन से सुबह यहां उतरते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। साहिबगंज एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने कहा कि सांसद सिग्रीवाल की सांसद निधि से लाखों की अवैध निकासी के मामले में तकनीकी सबूत के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया है। शख्स को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर पटना पुलिस अपने साथ ले गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें