मधुबनी के घोघरडीहा थाना क्षेत्र में शादीशुदा महिला के साथ रेप हुआ है। गुरुवार देर रात वह अपने दो बच्चों के साथ घर में सो रही थी। गांव का ही एक दरिंदा दरवाजा तोड़कर घर में घुसा। पहले उसने महिला के साथ दरिंदगी की। इससे भी मन नहीं भरा तो उसके प्राइवेट पार्ट में चाकू गोद दिया। महिला की हालत गंभीर है। उसका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि महिला के प्राइवेट पार्ट पर चाकू प्रहार कर गोदा गया है। गले पर भी गम्भीर जख्म के निशान हैं। पीड़ित महिला के देवर ने बताया कि मेरी भाभी अपने दोनो बच्चों के साथ घर में सो रही थी इस दौरान गांव के एक युवक ने घर का दरवाजा तोड़कर घटना को अंजाम दिया है।
पीड़िता बोली- गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की
पीड़िता ने डीएमसीएच में इलाज के दौरान पुलिस को बताया है कि उसने पति परदेस में नौकरी करते हैं। गुरुवार रात वह रात को अपने घर में दोनों बच्चों के साथ सो रही थी। इस दौरान उसके पति का दोस्त उसके घर का गेट तोड़कर प्रवेश कर गया और गंदा काम करने लगा। विरोध करने पर उसने मेरे मुंह और दोनो हाथ को गमछे से बांध दिया। इतना ही नहीं दरिंदे ने चाकू से वार कर दिया। उसने गमछे से ही गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की। समय रहते पड़ोसी जुट गए। इस दौरान मौका पाकर आरोपी भाग निकला। महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
देवर ने कहा- घर में गंभीर हालत में पड़ी थी भाभी
डीएमसीएच में इलाज कराने आये पीड़ित महिला के देवर ने बताया कि रात में जब घर में हल्ला होने लगा नींद से जगा देखा कि भाभी गम्भीर अवस्था मे घर में पड़ी हुई थी। इसके बाद हम अपने परिजनों के साथ घोघरडीहा केंद्र इलाज के लिए भाभी को ले गए जहां से गम्भीर स्थिति बताते हुए फुलपरास स्थित अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां कुछ देर इलाज के दौरान सुधार नही होता देखकर उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों के द्वारा इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।