फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: दुष्कर्म का प्रयास कर रहे आरोपी का विरोध किया तो मां-बेटी का सिर मुड़वाया

Fri, 28 Jun 2019 06:03 AM IST
Nilesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, पटना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

वैशाली जिले के भगबनपुर थाना के बिहारी गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। इलाके का वार्ड सदस्य युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था, लेकिन जब युवती की मां ने इस बात का विरोध किया तो दबंग वार्ड सदस्य ने नाई को बुलाया और मां-बेटी दोनों का मुंडन करा दिया।

विज्ञापन


घटना के बाद गांव के लोग पीड़ित मां-बेटी को लेकर थाना पहुंचे और वार्ड सदस्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपी वार्ड सदस्य और नाई को गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार वार्ड सदस्य युवती को अक्सर परेशान करता रहता था। वहीं बुधवार को वार्ड सदस्य उनके घर आ घुसा और युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा, जिसका मां और बेटी ने विरोध किया, जिसके बाद आरोपी ने घर पर नाई बुला कर दोनों का बाल मुंडन करा दिया।
विज्ञापन


इस घटना ने 6 लोगों को आरोपित किया गया है, जिसमें पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें