सीबीआई ने पटना के सीजीएसटी कार्यालय में सहायक आयुक्त चंदन कुमार पांडेय सहित दो अधिकारियों को गुरुवार को एक विधान पार्षद से ढाई लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
सीबीआई ने इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी की है, जिसके अनुसार, पटना सीजीएसटी में सहायक आयुक्त और अधीक्षक पद पर कार्यरत इन दोनों अधिकारियों पर राजद के विधान पार्षद सुबोध राय की पत्नी की फर्म के बारे में शिकायत नहीं करने की एवज में आठ लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप था।
गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम ने इन दोनों अधिकारियों के आवासों की तलाशी भी ली। इन अधिकारियों को पटना स्थित सीबीआई की अदालत में पेश किया जाएगा।
बिहार विधान परिषद में राजद सदस्य राय ने पत्रकारों को बताया कि उनकी पत्नी की फर्म की शिकायत नहीं करने के एवज में पांय और शोएबुद्दन को उनसे रिश्वत के 2.5 लाख रुपये लेते हुए पकड़ लिया गया।