फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: अपने चार बच्चों के साथ मां ने खा लिया जहर, पांचों की हालत गंभीर; परिजन बोले- पारिवारिक विवाद से तंग था

Mon, 14 Oct 2024 05:22 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

पति शैलेन्द्र राम ने बताया कि मामूली बात को लेकर सोमवार को पत्नी के साथ विवाद हुआ था। झगड़ा के बाद वह शौच के लिए खेत की ओर चले गए थे। इसके बाद उसकी पत्नी ने ऐसा कदम उठाया। 
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधेपुरा में सोमवार को पारिवारिक विवाद में एक महिला ने चार बच्चे संग जहर खा ली। परिजनों ने महिला और चारों बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला मुरलीगंज थाना क्षेत्र के पड़वा नवटोल वार्ड चार का है। बताया जा रहा है कि शैलेंद्र राम की पत्नी सीमा देवी पारिवारिक कलह से तंग आकर अपने चार बच्चे प्रिया कुमारी (7), पल्लवी कुमारी (5), दिव्यांशु कुमार (4) और अयांश कुमार (3) जहर खिला दिया। इसके बाद खुद भी जहर खा ली। आसपास के लोगों ने पांचों को मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


पांचों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है
प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए पांचों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सदर अस्पताल से भी जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पति शैलेन्द्र राम ने बताया कि मामूली बात को लेकर सोमवार को पत्नी के साथ विवाद हुआ था। झगड़ा के बाद वह शौच के लिए खेत की ओर चले गए थे। घर पर उनकी पत्नी सीमा देवी (30) ने खुद भी जहर खा ली और चार बच्चों को भी जहर खिला दिया। जिसमें से दो बच्चे की स्थिति गंभीर है। 

एक युवक से अवैध संबंध था
सदर अस्पताल के डॉक्टर मनोज कुमार ने बताया कि मुरलीगंज सीएचसी से पांचों मरीज आए थे। महिला और चार बच्चों का लगभग एक घंटे तक सदर अस्पताल में इलाज किया गया है। लेकिन, स्टेबल नहीं होने के कारण सभी को हायर सेंटर रेफर किया गया है। चारों बच्चों को एक एम्बुलेंस से और महिला को दूसरे एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। महिला की गोतनी समसी देवी ने बताया कि सीमा देवी का गांव के एक युवक से अवैध संबंध था। इसी बात को लेकर पति से विवाद हुआ था। जिसके बाद सीमा देवी ने खुद कीटनाशक खा लिया और बच्चों को खिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें