फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मुजफ्फरपुर में निगरानी विभाग ने सीओ को 9 हजार रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार

Fri, 03 Mar 2023 08:47 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

निगरानी विभाग ने मुजफ्फरपुर में एक सीओ को 9 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। मोतीपुर प्रखंड के सीओ अरविंद कुमार अजीत पर पेंशन फॉर्म और प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए घूस मांगने का आरोप है।
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर में निगरानी विभाग ने सीओ को 9 हजार रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निगरानी विभाग ने मुजफ्फरपुर में एक सीओ को 9 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। मोतीपुर प्रखंड के सीओ अरविंद कुमार अजीत पर पेंशन फॉर्म और प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए घूस मांगने का आरोप है। फिलहाल निगरानी की टीम आरोपी सीओ को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पारिवारिक पेंशन बनवाने के लिए 9 हजार की थी मांग 
इस मामले में जानकारी देते हुए निगरानी डीएसपी विकाश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मोतीपुर थाना क्षेत्र के रामपुरउगन गांव निवासी अजीत कुमार के पिता रामलखन राय चौकीदार थे। उनकी मौत कुछ दिनों पहले हो गई थी। उनके मृत्युपरांत अपनी मां के नाम पर अजित कुमार ने पेंशन के लिए आवेदन दिया था। लेकिन मोतीपुर प्रखण्ड के अंचल अधिकारी अरविन्द कुमार अजीत और राजस्व कर्मचारी हरेन्द्र पासवान से पारिवारिक पेंशन की स्वीकृति के लिए बकाया सहित प्रमाण पत्र और पेंशन फॉर्म निर्गत करने के लिए उनसे 9 हजार घूस मांग रहे थे। रिश्वत नहीं देने पर सीओ और राजस्व कर्मचारी ने मिलकर इनका काम रोक के रखा था। अंत में थक हार कर पीड़ित अजीत कुमार ने 20 फरवरी को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराया।

टीम गठित कर की गई घेराबंदी 
शिकायत दर्ज होते ही निगरानी विभाग हरकत में आई और तुरंत एक टीम का गठन किया।  शिकायत की जांच की गई और शिकायत का सत्यापन कराया गया जिसमें मामला सत्य पाया गया। मामला सत्यापित होते ही निगरानी विभाग ने तुरंत मामला दर्ज किया गया। निगरानी ने जाल बिछाया जिसमें आरोपी सीओ अरविन्द कुमार अजीत को रुपया लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया । फिलहाल निगरानी आरोपी सीओ अरविन्द कुमार अजीत से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें