फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार विधान परिषद चुनाव: कांग्रेस ने राजद के खिलाफ किन चार सीटों पर उतारे उम्मीदवार, क्या टूट गया महागठबंधन?

Fri, 02 Oct 2026 10:23 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। एक ओर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के एक दल के दो बड़े नेताओं के बीच घमासान जारी है। वहीं दूसरी ओर महागठबंधन के दो बड़े दल आपस में भिड़ चुके हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद महागठबंधन में जो दरार आई थी, वह अब खाई में तब्दील होती दिख रही है। विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस ने राजद के ही खिलाफ उम्मीदवार उतार दिए हैं। आइये जानते हैं पूरा मामला...
विज्ञापन
महागठबंधन में रार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने पांच उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को उम्मीदवारों की सूची जारी की। चौंकाने वाली बात यह है कि पांच में चार ऐसी सीट है, जहां पहले से ही राजद अपना उम्मीदवार उतार चुका है। अब ऐसे में इस चुनाव में महागठबंधन के दो दल के उम्मीदवार एक दूसरे को चुनौती देते दिखाई देंगे। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने किन्हें कहां से बनाया उम्मीदवार?
कांग्रेस की ओर से बताया कि दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. मदन मोहन झा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से मनोज कुमार जायसवाल को टिकट दिया गया है। इसके अलावा दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रजनीकांत पाठक, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. संजय यादव और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. असदुल्लाह खान को पार्टी उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस ने कहा- फ्रेंडली फाइन नहीं, सीधी टक्कर देंगे
इधर, कांग्रेस के प्रवक्ता असित नाथ तिवारी महागठबंधन में अगर समन्वय होता तो राजद ने जब सूची जारी की थी तो एक संयुक्त बैठक होती। इसमें महागठबंधन के सभी दल रहते। लेकिन, राजद ने बिना समन्वय किए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। विधान परिषद का चुनाव है। हमलोग लड़ रहे हैं। विधानसभा चुनाव जब आयेगा तो देखा जाएगा। हमलोग हम कोई फ्रेंडली फाइट में नहीं उतरे हैं। हमलोग सीधी टक्कर में उतरे हैं। राजद पिछले 30 साल से जिन सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, वहां पर आपकी हार हो रही है। इसके बावजूद आप सीट छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। आंकड़े साफ बता रहे हैं कि आप 30 साल से हार रहे हैं लेकिन सीट अन्य दल के नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसा तो नहीं होता है। इसलिए हमलोगों ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। 
विज्ञापन


जानिए राजद ने कहां से किन्हें दिया टिकट
राजद ने सबसे पहले अपने छह उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। पार्टी ने पटना की दोनों सीटों के अलावा कोसी, दरभंगा, सारण और तिरहुत में प्रत्याशी उतारे हैं। राजद ने अभी दरभंगा शिक्षक और तिरहुत शिक्षक सीट के लिए अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

निर्वाचन क्षेत्र उम्मीदवार
पटना शिक्षक डॉ. संजीव कुमार सिंह
पटना स्नातक दिलीप कुमार
कोसी स्नातक नितेश कुमार
दरभंगा स्नातक अनिल कुमार झा
सारण शिक्षक प्रो. जयराम यादव
तिरहुत स्नातक डॉ. रश्मि विनायक गौतम

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें