MLC Bihar Election: जनता दल यूनाइटेड के बाहुबली विधायक आनंद सिंह बार-बार कह रहे हैं कि स्नातक या शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन कोई पार्टी का चुनाव नहीं है। लेकिन, उनकी पार्टी नहीं अब जवाब दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अनंत सिंह के धुर विरोधी नीरज कुमार समेत तमाम प्रत्याशियों को खुद चुनाव का चिन्ह दिया।
बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अपने प्रत्याशियों को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने तस्वीरों को शेयर करते हुए बताया कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अभिषेक झा को एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी होने का प्रपत्र प्रदान किया। इस दौरान नीतीश कुमार ने दोनों प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद भी दिया।
विज्ञापन
नीरज कुमार ने क्या कहा जानिए?
इधर, नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद एमएलसी उम्मीदवार नीरज कुमार ने कहा कि पार्टी की ओर से फिर से बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का आभार है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सिर्फ केवल मेरा नहीं, बल्कि पार्टी के हर समर्पित कार्यकर्ता की पूंजी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह, विश्वास और सहयोग को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया।
अनंत सिंह के बयान के बीच जदयू का रुख
बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने आज भी अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ रोड शो किया। वह जनसुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज कुमार सिंह को समर्थन कर रहे हैं। उनकी जीत का दावा भी कर रहे हैं। रोड शो के दौरान आज भी अनंत सिंह ने अनुज सिंह के लिए वोट मांगा। उन्होंने मतदाताओं के कहा कि अनुज सिंह इतने वोट दीजिए कि उनके विरोधियों की जमानत तक जब्त हो जाये। अनंत सिंह लगातार यह कहते रहे हैं कि स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव किसी पार्टी के चुनाव नहीं होते हैं। उनके इस बयान के बीच अब जदयू की ओर से प्रत्याशियों को लेकर औपचारिक कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
संजय झा और श्रवण कुमार ने इस मामले पर क्या कहा?
एक दिन पहले जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा था कि अनंत सिंह और नीरज कुमार के विवाद को सुलझाने की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह को दी गई है। बातचीत के जरिए समाधान कर लिया जाएगा। वहीं मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि इस मामले को ललन सिंह अपने स्तर से देख रहे हैं। अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच सुलह करवाने की कोशिश जारी है। जल्द ही सारा मामला सुलझा लिया जाएगा।