फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार एमएलसी चुनाव: जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने नीरज को सौंपा चुनाव चिन्ह; अनंत सिंह ने क्या किया था दावा?

Sat, 03 Oct 2026 05:48 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

MLC Bihar Election: जनता दल यूनाइटेड के बाहुबली विधायक आनंद सिंह बार-बार कह रहे हैं कि स्नातक या शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन कोई पार्टी का चुनाव नहीं है। लेकिन, उनकी पार्टी नहीं अब जवाब दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अनंत सिंह के धुर विरोधी नीरज कुमार समेत तमाम प्रत्याशियों को खुद चुनाव का चिन्ह दिया।
विज्ञापन
नीतीश कुमार ने अनंत सिंह के विरोधी को दिया चिन्ह । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 को लेकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अपने प्रत्याशियों को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने तस्वीरों को शेयर करते हुए बताया कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अभिषेक झा को एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी होने का प्रपत्र प्रदान किया। इस दौरान नीतीश कुमार ने दोनों प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद भी दिया। 

विज्ञापन

 

अनंत सिंह के बयान के बीच जदयू का रुख

बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने आज भी अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ रोड शो किया। वह जनसुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज कुमार को समर्थन कर रहे हैं। उनकी जीत का दावा भी कर रहे है। अनंत सिंह लगातार यह कहते रहे हैं कि स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव किसी पार्टी के चुनाव नहीं होते हैं। उनके इस बयान के बीच अब जदयू की ओर से प्रत्याशियों को लेकर औपचारिक कदम उठाया गया है।

विज्ञापन


खबर अपडेट हो रही है...

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें