फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: बच्ची को तरबूज का लालच देकर किया दुष्कर्म, आरोपी की दुकान पर चीनी लेने गई थी मासूम

Tue, 01 Jun 2021 08:05 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

बिहार के मुजफ्फरपुर में शर्मनाक घटना सामने आई है। एक दुकानदार ने मासूम को तरबूज खिलाने का लालच देकर दरिंदगी की और फरार हो गया। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर में 10 साल की एक मासूम बच्ची के साथ एक दुकानदार ने दुष्कर्म किया। बच्ची उसे चाचा कहती थी। वह इस कथित चाचा की दुकान पर चीनी लेने गई थी, तभी उसे तरबूज खिलाने का लालच देकर आरोपी ने वारदात की और फरार हो गया। 

विज्ञापन


मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र के एक गांव में यह घटना हुई। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर आरोपी दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

पीड़ित बच्ची के परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम को बच्ची अपने घर के पास स्थित आरोपी भरत चौधरी की दुकान से चीनी लाने गई थी। बच्ची उसे चाचा कहती है, लेकिन घिनौनी हरकत से पहले इस दरिंदे का दिल नहीं पसीजा।
विज्ञापन


आम के बगीचे में की वारदात
पुलिस के अनुसार आरोपी ने मासूम को तरबूज खिलाने का लालच दिया और बांध के पास स्थित आम के बगीचे में ले गया और वहां दरिंदगी की। इसके बाद बच्ची रोती हुई घर पहुंची तो उसके साथ दुष्कर्म का खुलासा हुआ। इसके बाद बच्ची के स्वजन आरोपी भरत चौधरी दुकान पर पहुंचे तब तक वह फरार हो चुका था। 

सरैया थाना प्रभारी रविन्द्र यादव के अनुसार सदर अस्पताल में ही पीड़ित बच्ची की मेडिकल जांच की जाएगी। हालत ठीक रहने पर धारा 164 के तहत उसका इकबालिया बयान दर्ज कराया जाएगा। आरोपी को दबोचने के प्रयास जारी है। कई जगह छापेमारी की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें