फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : रेलवे ट्रैक पर मिली नाबालिग लड़की की लाश, दस रुपये के नोट में छिपी है कहानी

Fri, 13 Jun 2025 06:53 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar : रेलवे ट्रैक पर नाबालिग लड़की की लाश मिलने की सूचना के साथ ही रेलवे पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। वहां पर मौजूद लोग ट्रेन से गिरने की बात कह रहे थे, लेकिन शव के पास एक 10 रुपये का नोट बरामद हुआ। अब पुलिस इस मामले को दूसरे एंगिल से जांच करेगी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया के रेलवे ट्रैक पर एक नाबालिग लड़की की लाश मिली है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना था कि नाबालिग की ट्रेन से गिरकर मौत हुई है, लेकिन पुलिस ने उसके पास से एक दस रुपये का नोट मिला है, जिसके बाद रेल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। मामला गया-पहाड़पुर रेलखंड रेलवे ट्रैक के पास की है। मृतका की पहचान गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के भवारी खुर्द गांव की रहने वाली गुड़िया प्रवीण उर्फ आश्विन प्रवीण के रूप में हुई है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: युवक ने सिर में गोली मारकर किया सुसाइड, पत्नी को लेकर घर लौट रहा था, विवाद के बाद किया ऐसा

10 रूपए के नोट से हुई युवती की पहचान 
घटना के संबंध में रेलवे अधिकारी ने बताया कि रेल पुलिस को शुक्रवार दोपहर को सूचना मिली कि गया-पहाड़पुर के बीच रेलवे ट्रैक पर एक नाबालिग ट्रेन से कट गई है। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई। रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचते ही और नाबालिग की पहचान के लिए छानबीन करने लगी। इसी दौरान पुलिस को नाबालिग के हाथ में दस रुपए का नोट मिला। उस नोट पर एक मोबाइल नंबर और आई लव यू लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: पति ने पत्नी को मारकर गंडक नदी में फेंका, मायके वाले बोले- अवैध संबंध का विरोध करती थी

मोबाइल नंबर की हो रही जांच 
बताया जा रहा है कि युवती गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के भवारी खुर्द गांव की रहने वाली गुड़िया प्रवीण उर्फ आश्विन प्रवीण थी। रेल पुलिस का कहना है कि नाबालिग के हाथ में मिले दस रुपए के नोट पर लिखे हुए मोबाइल नंबर की जांच की जा रही है। यह पता किया जा रहा है कि यह नोट इत्तफाक है या फिर नोट पर लिखा आई लव यू और मोबाइल नंबर का इस घटना से कोई रिश्ता है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जायेगा है। 


                                 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें