Bihar Political News : बिहार सरकार के मंत्री ने तेजस्वी यादव के आभार यात्रा से पहले उनको नसीहत दे दी। इतना ही नहीं तेजस्वी को अपने पिता के शासनकाल को याद करने के लिए भी कहा। सीएम हेमंत सोरेन के बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी।
आगामी 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव होने वाला है और इन दिनों राजनैतिक बयानबाजियां खूब हो रही हैं। इसी क्रम में बिहार के आईटी मंत्री डाॅ. संतोष कुमार सुमन गया जिले के इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयान पर जमकर हमला बोल। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को बिहार में आभार यात्रा निकालने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार करना चाहिए। इन जैसे व्यक्ति को बिहार का डिप्टी सीएम बना दिया जाता है।
विज्ञापन
पहले अपने पिता के शासनकाल की समीक्षा करें
तेजस्वी यादव द्वारा सोशल मीडिया एक्स पर अपराध का डाटा पोस्ट पर बिहार के आईटी मंत्री ने कहा कि तेजस्वी यादव को पहले अपने पिता के 15 साल के शासनकाल का डाटा निकाल कर समीक्षा करनी चाहिए। तब उन्हें जानकारी होगी कि आखिर सच क्या है? आभार यात्रा के जरिए, लोगों को जानेंगे, तब कुछ परिपक्व हो जाएंगे।
दौड़ में कोरोना के टीका के कारण नहींहुईहैमौत
बिहार के आईटी मंत्री डाॅ संतोष कुमार सुमन ने झारखंड सिपाही भर्ती की दौड़ में 12 युवकों की मौत के लिए झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कोरोना टीका के कारण मौत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जिन लोगों को जानकारी नहीं है, वही लोग ऐसा बयानबाजी करते हैं। देश-दुनिया ने भारत के कोरोना टीका को माना है और टिका विदेशों में भी भेजा गया है। देश के 140 करोड़ जनता है। जिसमे 90% लोगों ने टीकाकरण में हिस्सा लिया है। कुछ लोग वैसे है, जो जानकारी के अभाव में ऐसी बाते करते है। उन्होंने कहा इस तरह की टिप्पणी शोभनीय नहीं है। यह लोग अपने देश को नीचा दिखाने के लिए ऐसा बयान दे रहे हैं। ऐसे बयानों को जनता सब समझ रही है।