फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश के मंत्री ने पीएम को कहा नक्सली, बीजेपी इस्तीफे पर अड़ी, नीतीश भी भड़के

Wed, 01 Mar 2017 02:21 PM IST
amarujala.com- Written by : अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करते बीजेपी विधायक - फोटो : social media
विज्ञापन
 नीतीश सरकार में शामिल मंत्री और कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने के लिए बिहार विधानसभा के बाहर में बीजेपी विधायकों ने प्रदर्शन किया। साथ ही सदन के अंदर जमकर हंगामा किया और मस्तान को बर्खास्त करने की मांग की। हालांकि हंगामा बढ़ते देख मंत्री ने माफी मांग ली लेकिन बीजेपी विधायक उनके इस्तीफे पर अड़े हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्री के बयान को गलत बताया है।
विज्ञापन


बीजेपी विधायकों का कहना है कि जबतक मंत्री को बर्खास्त नहीं किया जाएगा तबतक सदन नहीं चलने देंगे। Wo ghalat hai: Bihar CM Nitish Kumar on Bihar minister Abdul Jalil Mastan's controversial statement on PM Narendra Modi pic.twitter.com/jbL4ZCClQk — ANI (@ANI_news) March 1, 2017


गौरतलब है कि जलील ने नोटबंदी के विरोध में पीएम मोदी की तस्वीर पर समर्थकों से जूते मरवाया था। पूर्णिया में विरोध जताने के लिए कार्यकर्ताओं ने  पीएम मोदी की तस्वीर पर जूते-चप्पल चलवाए। बताया तो ये जा रहा है कि मंत्री मस्तान ने लोगों को उकसाया। इतना ही नहीं पीएम के लिए अपशब्दों का भी प्रयोग किया गया। मंच से मंत्री ने पीएम को नक्सली तक बता दिया।
विज्ञापन


अब्दुल जलील मस्तान ने कहा, ‘’वो पीएम नहीं है, वो नक्सलाइट है, उग्रवाद है, डकैत है और लोगों को तरह-तरह से सताने वाला है.’’ पीएम मोदी की तस्वीर पर जूता मारने की ये तस्वीर एक हफ्ते पुरानी 22 फरवरी की है, जब पूर्णिया में मंत्री जी नोटबंदी के विरोध में बुलाई गई सभा में पहुंचे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें