फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारः बिना दरवाजा खटखटाए घर में घुसने पर सरपंच ने दी घिनौनी सजा, इंसानियत शर्मसार

Fri, 20 Oct 2017 03:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
बिहार से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मामला राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा का है। जहां नूरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में 54 साल के महेश ठाकुर को जमीन पर थूककर चाटने की सजा दी गई, साथ ही उनकी चप्पलों से पिटाई भी करवाई गई। 
विज्ञापन


महेश का गुनाह केवल इतना था कि वह अपने ही गांव के दबंग के घर के अंदर बिना दस्तक दिए चला गया। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महेश गांव के सरपंच सुरेंद्र यादव के घर बिना पूछे अंदर चले गए। जिसके बाद गांव में पंचायत बुलाकर उनके खिलाफ तुगलकी फरमान जारी किया गया। 



उन्हें न केवल इस घिनौनी हरकरत के लिए मजबूर किया गया बल्कि गांव की महिलाओं ने चप्पलों से उनकी पिटाई भी की। इस पूरी घटना का वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जिसके बाद इलाके में खलबली मच गई। 
विज्ञापन


नालंदा के डीएम ने बताया कि '8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसके साथ ही एक स्पेशल टीम गठित की गई है जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।'
  Nalanda: Man made to spit & lick as punishment for entering Sarpanch's house without knocking,was also beaten by slippers by women #Bihar pic.twitter.com/WTM31aLMVq — ANI (@ANI) October 19, 2017
बताया जा रहा है कि पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है। वहीं मीडिया में मामला आने के बाद इलाके के एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें