फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पिता-पुत्र दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, जवाबी फायरिंग में लगी गोली

Mon, 13 Jul 2026 09:49 AM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र में पिता-पुत्र हत्याकांड का आरोपी जगदीश राय पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसे गोली लगी। घायल आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
पिता-पुत्र दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के दिलावरपुर पूर्वी स्थित आम बाग में सोमवार को पुलिस और एक आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया। घायल की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन गांव निवासी जगदीश राय के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, जगदीश राय हाल ही में हुए पिता-पुत्र दोहरे हत्याकांड का आरोपी है। आरोप है कि रास्ते के विवाद में उसने अपने चाचा और भारतीय सेना में पदस्थ चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस पहले ही नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी।

पुलिस को मिली थी आरोपी के ठिकाने की सूचना
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस को आरोपी के ठिकाने की सूचना मिली थी। जब पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने पहुंची, तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें जगदीश राय के दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिस का कहना है कि गोली घुटनों के पास लगी और आर-पार निकल गई। फिलहाल, उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस के वाहन पर भी दो गोलियां लगीं। हालांकि, इस घटना में किसी भी पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


मौके से हथियार बरामद
घटना की जानकारी मिलते ही वैशाली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शुभांक मिश्रा मौके के लिए रवाना हो गए। घटनास्थल पर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्य एकत्र करने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से एक हथियार भी बरामद किया है। अब यह जांच की जा रही है कि आरोपी के पास हथियार कहां से आया और उसका इस्तेमाल किन घटनाओं में किया गया था।

ये भी पढ़ें-  बांकीपुर उपुचनाव में पर्चा दाखिल करने निकले प्रशांत किशोर और नीरज सिन्हा, आज नामांकन का अंतिम दिन
विज्ञापन


एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम पर फायरिंग की गई थी, लेकिन किसी पुलिसकर्मी को गोली नहीं लगी। उन्होंने कहा कि पुलिस वाहन पर दो गोलियां लगी हैं। घायल आरोपी का इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति सामान्य है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें