फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : गिरिराज बोले- इंडी गठबंधन के लोग थेथरलॉजी से बाज नहीं आ रहे, ममता बनर्जी के बारे में यह बातें कहीं

Sun, 02 Jun 2024 11:13 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

Lok Sabha Election Exit Poll: भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने कहा कि यह मोदी की गारंटी का ही परिणाम है कि आज महिलाओं का विश्वास नरेंद्र मोदी से जुड़ चुका है। इस चुनाव में अधिकांश महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग नरेंद्र मोदी के पक्ष में किया है। चार जून को सारी बातें स्पष्ट हो जाएगी और विपक्ष की सारी खटखट और फटाफट धारी की धरी रह जाएगी।
 
विज्ञापन
गिरिराज सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता और बेगूसराय लोकसभा सीट से प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने फिर से इंडी गठबंधन पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि  आज सभी एजेंसियों ने एनडीए गठबंधन को 400 के आसपास की बढ़त बताई है और यह सिर्फ मोदी की गारंटी का ही परिणाम है। अगर देखा जाए तो इस चुनाव में लगभग आठ प्रतिशत महिलाओं ने अधिक मतदान किया है और यह मोदी की गारंटी का ही परिणाम है कि आज महिलाओं का विश्वास नरेंद्र मोदी से जुड़ चुका है। इस चुनाव में अधिकांश महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग नरेंद्र मोदी के पक्ष में किया है। चार जून को सारी बातें स्पष्ट हो जाएगी और विपक्ष की सारी खटखट और फटाफट धारी की धरी रह जाएगी।

विज्ञापन


कांग्रेस एवं इंडी गठबंधन के लोग थेथरोलॉजी से बाज नहीं आ रहे
वहीं कांग्रेस के 295 सीट से अधिक वाले बयान को गिरिराज सिंह ने थेथरोलॉजी करार देते हुए कहा है कि आज सभी सर्वे एजेंसियां 400 के आसपास एनडीए की बढ़त को बता रही है तो वहीं कांग्रेस एवं इंडी गठबंधन के लोग थेथरलॉजी से बाज नहीं आ रहे।

बंगाल की जनता का अब ममता बनर्जी से विश्वास उठ गया है
गिरिराज सिंह ने एक बार फिर जहां ममता बनर्जी को आरे हाथों लेते हुए संदेशखाली की घटना पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि बंगाल की जनता का अब ममता बनर्जी से विश्वास उठ गया है और यही वजह है कि आज बंगाल में भी भाजपा बहुमत से आगे जा रही है। तो उन्होंने कहा कि आज सभी एजेंसियों ने एनडीए गठबंधन को 400 के आसपास की बढ़त बताई है और यह सिर्फ मोदी की गारंटी का ही परिणाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें