फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: लॉकडाउन में घूम रही थी महिला, पुलिस ने पूछताछ की तो भड़क गई, करने लगी मारपीट

Fri, 21 May 2021 02:53 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बिहार के बेगूसराय में एक महिला और पुलिस के बीच मारपीट का वीडियो तेजी से फैल रहा है। लॉकडाउन के दौरान बिना वजह से घर से बाहर निकलने पर महिला और पुलिस के बीच बहस छिड़ी, जो बाद में मारपीट तक पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस के साथ मारपीट करती युवती - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय से एक महिला और पुलिस के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। दरअसल लॉकडाउन लागू के बाद भी एक महिला शाम चार बजे बाहर घूम रही थी। इसके साथ एक और महिला थी, जैसे ही पुलिस ने महिला को रोका दोनों के बीच बहस शुरू हो गई और बात मारपीट तक पहुंच गई।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर बेगूसराय का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला पुलिस के साथ मारपीट करती नजर आ रही है। हालांकि इसी वीडियो में एक महिला बीच-बचाव करती नजर आ रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के दौरान ये महिलाएं शाम को चार बजे बाहर घूमने निकली थीं।

पुलिस के रोकने का किया विरोध
लॉकडाउन के दौरान दोनों महिलाओं को सड़क पर घूमता देख महिला पुलिस ने उन्हें रोका और बाहर निकलने के संबंध में पूछताछ की। इस पर महिला भड़क गई और महिला पुलिस के साथ मारपीट करने लगी। इसके बाद महिला की बदसलूकी को देखते हुए महिला पुलिस कर्मियों ने भी लाठियां भांजनी शुरू कर दीं औऱ महिला को थाने ले जाने लगी। 
विज्ञापन


इसके बाद साथ में मौजूद महिला ने बीच बचाव कर पुलिस कर्मियों से छोड़ने की अपील की। हालांकि महिला पुलिस कर्मियों ने दोबारा ऐसा ना करने की हिदायत देते हुए महिला को छोड़ दिया। बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पूरे राज्य में लॉकडाउन लगा हुआ है। 

बिना वजह घर से बाहर घूम रही थी महिला
ऐसे में सुबह 11 बजे के बाद घर से बिना किसी जरूरी काम के बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। इस नियम का पालन कराने के लिए प्रशासन सख्ती बरत रहा है। हालांकि लोग मानने को तैयार नहीं है और बिना बात के घर से बाहर निकल रहे हैं। इसलिए ऐसे लोगों से पुलिस सख्ती से निपट रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें