फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने पत्थर से किया हमला, 6 घायल

Mon, 30 Oct 2017 10:34 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
पटना में अवैध शराब तस्करी की जानकारी पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर शराब तस्करों और ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिसमें 2 एसएचओ भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि दो दिन पहले जहरीली शराब पीने से रोहतास जिले में चार ग्रामीणों की मौत हो गई थी। इस हमले में पिपरा पुलिस स्टेशन के एसएचओ विकास कुमार, सिपाही राकेश कुमार, चौकीदार खुदाबख्श और दो अन्य पुलिसकर्मी शामिल है। जबकि पुनपुन पुलिस स्टेशन के एसएचओ आलोक कुमार को पैर में चोट लगी है।

सूत्रों की मानें तो इस हमले में ग्रामीणों ने पुलिस की गिरफ्त से चार तस्करों को आजाद भी करा लिया है। दरअसल, यह पुनपुन और पिपार पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन था। एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें इलाके में कच्ची शराब बनाए जाने की जानकारी मिली थी। 
विज्ञापन


पढ़ें: लालू बोले- बिहार में कुछ दिन का है भाजपा और जदयू का साथ

उन्होंने बताया कि जानकारी मिलने पर पहुंची टीम ने चार लोगों को अवैध शराब निर्माण के आरोप में गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस टीम वापस लौट रही थी उस वक्त तस्करों और ग्रामीणों ने टीम पर हमला कर दिया। जिसमें पुलिसकर्मी घायल हो गए। 

घायल एसएचओ आलोक कुमार ने बताया कि उनपर लोगों ने पत्थरबाजी की। इस दौरन पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं मामले के दो अन्य आरोपियों के घर सील कर दिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें