तेज प्रताप यादव के साथ आरोपी की तस्वीर वायरल हो रही है।
- फोटो : अमर उजाला
सीवान में 14 जून को यूपी और बिहार के बॉर्डर पर शराब की चेकिंग के दौरान पुलिस ने लग्जरी सफारी गाड़ी के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम गोलू कुमार और रौशन कुमार जिनकी पटना के फड़वा गांव के निवासी के रूप रूप में हुई है। यह खबर जैसे ही अखबारों में छपी सोशल मीडिया बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव के साथ गोलू कुमार की तस्वीर तेजी वायरल होने लगी। अब यह घटना चर्चा में है।
मंत्री और विधायक के साथ तस्वीर वायरल
पुलिस का कहना है कि शराब माफिया की पहचान गोलू कुमार एवं रोशन कुमार के रूप में हुई है जो पटना के फड़वा गांव के निवासी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोलू की तस्वीर मंत्री तेज प्रताप यादव के साथ भी फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों का दावा गोलू कुमार, मंत्री तेजप्रताप यादव के करीबी है। वह 14 जून को उत्तर प्रदेश के रास्ते से पटना में शराब ले जाने की कोशिश कर रहा था, तभी बॉर्डर पर पकड़ा गया है। गाड़ी का नम्बर BR01PB 3020 है। इतना ही नहीं गोलू की दूसरी तस्वीर एक विधायक के साथ भी वायरल हो रही है। इस विधायक ने धर्म निरपेक्ष एकता मंच बनाया था जिसमे उसको सदस्य बनाया था।
पकड़ा गया शराब माफिया पहले भी जा चुका है जेल
आपको बता दें कि सीवान में पकड़ा गया शराब माफिया गोलू कुमार और रौशन कुमार 2016 में फतुहा थाना में एटीएम फ्रॉड में जेल भेज गया था। 2020 फतुहा थाना से मोटरसाइकिल चोरी में भी जेल जा चुका है। 2023 में खाजेकलां थाना के अंतर्गत पोस्को एक्ट में जेल भेजा गया था। अभी एक अन्य फतुहा कजंद संख्या 576/20sc/st में फरार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी के आरोपी में गोलू और रौशन की गिरफ्तारी की गई है। उससे पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।