फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Election : लालू का दावा, कहा- चौंकाने वाला रिजल्ट देने जा रहा है इंडी गठबंधन, फिर से आ रही जनता की सरकार

Mon, 03 Jun 2024 05:28 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर राजद सुप्रीमो लालू यादव ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव में आपने जिस तरह से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर इंडिया गठबंधन के पक्ष में जमकर मतदान किया इसके लिए मैं आप सभी का हृदय से आभारी हूं।
विज्ञापन
लालू यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार जून को लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आ रहा। इससे पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बड़ा दावा किया है। लालू प्रसाद ने कहा कि बिहार में और देश में फिर से जनता की सरकार आ रही है। इंडिया गठबंधन भारी बहुमत से चौंकाने वाले रिजल्ट देकर जा रहा है। सारे मनोवैज्ञानिक प्रोपेगेंडा धरे के धरे रह जाएंगे, जनता के साथ मिलकर हम जनता की सरकार बनाएंगे। उन्होंने इंडी गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि हम सभी का यह दायित्व है कि हम जनता के मत की रक्षा कर सकें और झूठ के खिलाफ सत्य की इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचा सके। तो साथियों होशियार रहना है, चौकन्ना रहना है, एक-एक वोट की गिनती सजगता के साथ करानी है। 

विज्ञापन


इंडिया गठबंधन के पक्ष में जमकर मतदान किया
सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर राजद सुप्रीमो ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव में आपने जिस तरह से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर इंडिया गठबंधन के पक्ष में जमकर मतदान किया। इसके लिए मैं आप सभी का हृदय से आभारी हूं। मैं आभारी हूं इंडी गठबंधन और राष्ट्रीय जनता दल के एक-एक कार्यकर्ता का जिसने चुनाव के दौरान भीषण गर्मी की परवाह किए बिना पूर्ण मनोयोग के साथ संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण को बचाने के लिए दिन-रात एक कर दिया।



बिहार की जनता का दिया एक-एक मत सुरक्षित रहे
पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने आगे लिखा कि साथियों, मैं आपसे कहना चाहता हूं कि जो मुहीम हमने शुरू की थी उसको अभी मंजिल पर पहुंचाना बाकी है, जनता ने अपना मत इंडिया गठबंधन की विजय के तौर पर दे दिया है लेकिन  इस जनमत को सुरक्षित परिणाम तक पहुंचाना हमारा दायित्व है, इसलिए बिना रुके, बिना थके मतगणना स्थल पर जोश, उमंग और उत्साह के साथ सक्रिय रहें और सुनिश्चित करें कि बिहार की जनता का दिया एक-एक मत सुरक्षित रहे जिससे कि हमारा लोकतंत्र, संविधान और आरक्षण भी सुरक्षित रह पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें