फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना सिटी में दिनदहाड़े गोलीबारी; अपराधियों ने इस कारण दो युवकों को मारी गोली, एक की मौत

Mon, 03 Jun 2024 05:16 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना सिटी के एएसपी शरथ आरएस ने बताया कि छानबीन में यह बातें सामने आई है कि सूरज कुमार का अपराधिक इतिहास रहा है। सूरज कुमार की कई लोगों से आपसी दुश्मनी थी। इसी विवाद को लेकर गोलीकारी हुई है। 
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र के काली मंदिर के नजदीक अपराधियों ने दो युवक को गोली मार दी। इसमें से एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत गंभीर है। मृत युवक की पहचान लल्लू कुमार के रूप में हुई है। घटना की पुष्टि करते हुए पटना सिटी के एएसपी शरथ आरएस ने बताया कि छानबीन में यह बातें सामने आई है कि सूरज कुमार का अपराधिक इतिहास रहा है। उन्होंने बताया कि यह बात स्पष्ट होता है कि सूरज कुमार की कई लोगों से आपसी दुश्मनी थी और आपसी विवाद के कारण ही सोमवार को अपराधियों के द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल कायम हो गया।

विज्ञापन


पहले से घात लगाए अपराधियों ने मारी गोली
बताया जा रहा है कि लल्लू कुमार और सूरज गोप सोमवार को आलमगंज थाना के काली मंदिर के नजदीक पहुंचे थे। इसी क्रम में पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ कई गोलियां चला दी। सूरज कुमार को चार गोलियां लगी। इसके साथ ही सूरज कुमार के साथी लल्लू कुमार को भी अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली मारी। सूरज कुमार को इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जबकि उनके साथ ही लल्लू कुमार को बाइपास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। इस बीच इलाज के दौरान लल्लू कुमार की अस्पताल में मौत हो गई।

घटनास्थल के कई खोखे बरामद किए गए 
घटना की पुष्टि पटना सिटी के एएसपी शरद आएएस ने की है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने अपराधियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल से गोली के कई खोखे बराबर किए हैं। पुलिस ने लल्लू के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें