फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : चौतरफा घिरीं रोहिणी आचार्य; राबड़ी देवी का रक्षक निलंबित, भोला यादव के खिलाफ भी शिकायत

Thu, 23 May 2024 10:29 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Saran Lok Sabha Election 2024 : सिंगापुर से सारण आकर लोकसभा चुनाव लड़ रहीं रोहिणी आचार्य के क्षेत्र में मतदान के पहले जितना हंगामा नहीं था, अब है। राबड़ी देवी के रक्षक को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है।       भोला यादव भी फंस रहे हैं।
विज्ञापन
रोहिणी आचार्य के साथ लालू प्रसाद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छपरा में चुनावी हिंसा के बाद अब एक्शन शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी की शिकायत के बाद सारण से राजद उम्मीदवार रोहिणी आचार्य के साथ घूमने वाले अंगरक्षकों की जांच की गई जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि चुनाव के दिन रोहिणी आचार्य के साथ घूमने वाला राबड़ी देवी का रक्षक जितेंद्र सिंह (5811) है जो उस दिन अनधिकृत रूप से रोहिणी के साथ घूम रहा था। पटना एसएसपी ने जीतेन्द्र सिंह को निलंबित कर दिया है।  इतना ही नहीं इस मामले में अन्य बॉडीगार्डों के खिलाफ भी जांच चल रही है।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने की थी जांच की मांग 
छपरा गोलीकांड केस में लालू परिवार घिरता नजर आ रहा है। गुरुवार को बिहार की विशेष टीम राबड़ी आवास पहुंची थी। आरोप लगा था कि मतदान के दौरान रोहिणी आचार्य पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के बॉडीगार्ड के साथ घूम रही थीं। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी इस मामले की जांच की अपील की थी। इसके बाद विशेष टीम लालू आवास पहुंची थी वहां उसने पूरे मामले की जांच की। इसके बाद वहां उपस्थित बॉडीगार्ड और पुलिसकर्मियों से पूरे मामले में पूछताछ की गई।

भोला यादव पर भी आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
इधर, छपरा सदर अंचल के अंचलाधिकारी द्वारा राजद की ओर से बनाए गए स्टार प्रचारक सह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के खास भोला यादव के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया है। भोला यादव पर आरोप है कि वह सारण लोकसभा संसदीय क्षेत्र के मतदाता नहीं है, जिस कारण विगत 18 मई की संध्या के बाद उनको इस क्षेत्र से बाहर चले जाना चाहिए था, लेकिन वह चुनाव के दिन भी राजद की ओर से बनाई गई प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के साथ मतदान के दिन यानी 20 मई को प्रत्याशी की गाड़ी पर घूमते नजर आए हैं।
विज्ञापन


रोहिणी आचार्य के साथ भोला यादव भी साथ में भ्रमण कर रहे थे
बता दें कि नगर थाना क्षेत्र के भिखारी चौक स्थित मतदान केंद्र संख्या- 18 और 19 पर राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के साथ भोला यादव भी साथ में भ्रमण कर रहे थे। इस मामले में भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी के प्रतिनिधि मनोज कुमार ने ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्या एवं भोला यादव के साथ राजद समर्थक सहित 50 अज्ञात के विरुद्ध 20 मई 2024 को छपरा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या- 318 एवं 19 पर फर्जी मतदान करने एवं विरोध करने पर भाजपा के पोलिंग  एजेंट सुनील कुमार सिंह एवं भाजपा कार्यकर्ता सत्येंद्र सिंह के साथ गाली गलौज एवं मारपीट करने का आरोप लगाते हुए नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है।

चुनाव से संबंधित सात मामले दर्ज किए गए हैं
हालांकि इस संबंध में सारण के जिलाधिकारी अमन समीर और पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगल द्वारा संयुक्त रूप से बताया गया कि 20 और 21 मई 2014 को चुनाव से संबंधित सात मामले दर्ज किए गए हैं। जिसमें स्टार प्रचारक भोला यादव, भिखारी चौक पर हुए गोलीबारी में हत्या सहित सात मामले शामिल है। वहीं 22 मई 2024 की देर शाम को राजद के स्टार प्रचारक भोला यादव ने पूर्व मंत्री सह सारण के मरहौरा से राजद विधायक के छपरा स्थित आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई देते हुए कहा था कि थी रिटर्निंग अफसर के निर्गत पास के आधार पर मतदान के दिन राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के साथ घूमने की बात कही थी।

राजद की ओर से दस लाख रुपए का चेक दिया गया
वहीं दूसरी तरफ चुनाव के दूसरे दिन सुबह में भिखारी ठाकुर चौक पर भाजपा और राजद कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसक झड़प के दौरान चली गोली में एक की मौत घटना स्थल पर हो गई थी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। जिसमें तेलपा निवासी नागेंद्र राय का 26 वर्षीय चंदन कुमार की मौत होने के बाद राजद की ओर से दस लाख रुपए का चेक और घायलों को दो- दो लाख का चेक दिया गया है। इस मामले को लेकर जिलाधिकारी अमन समीर ने कहा कि प्रथम दृष्ट्या आदर्श आचार संहिता का मामला बन रहा है। जांच के बाद कार्यवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें