फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू बोले, 'कहां है छाती ठोकने वाला ओबीसी प्रधानमंत्री'

Tue, 07 Jun 2016 06:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता लालू यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा पर एक बार फिर करारा हमला बोला है। केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एसोसिएट प्रोफेसरों और प्रोफेसरों की नियुक्ति में ओबीसी कोटा खत्म करने का आरोप लगाते हुए कहा कि, ''आरएसएस के ईशारे पर स्मृति ईरानी ने केंद्रीय विश्वविद्यालयों से ओबीसी कोटे के एसोसिएएट प्रोफेसर व प्रोफेसर के पदों पर आरक्षण खत्म कर दिया है"। 
विज्ञापन


ट्वीटर के जरिए मोदी सरकार पर हमला करते हुए लालू ने कहा, "ब्राह्मणवादी संगठन RSS का बच्चा है बीजेपी, पिछड़ा दलित विरोधी BJP को वंचितों और पिछड़ों का हक नहीं खाने देंगे। ये लोग किसी मुगालते में ना रहें।" लालू यहीं नहीं रुके कहा- "देश का 60 फीसदी से ज्यादा OBC वर्ग RSS/BJP का अन्याय नहीं सहेगा। इनकी ईंट से ईंट बजा देंगे।कहां है छाती ठोकने वाला OBC प्रधानमंत्री?

मोदी और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा, "ये शातिराना तरीके से आरक्षण खत्म करना चाहते है। हमारा हक छीन कर किसे देना चाहते है? गुजरात/राजस्थान में इन्होने क्या किया कौन नहीं जानता?" लालू ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा, "विडम्बना व त्रासदी देखिए सामाजिक न्याय विरोधी यह काम पिछड़ा मां का बेटा होने का दावा करने वाले ओबीसी प्रधानमंत्री के शासनकाल में हो रहा है। आरक्षण भीख नहीं है, दया नहीं है। वंचितो का संविधान प्रदत्त अधिकार है। छाती पर चढ़कर लेना जानते है। अब पहले वाला ज़माना नहीं रहा।" 
विज्ञापन


एक के बाद एक 9 ट्वीट करते हुए लालू ने कहा "प्रोफेसर पदों के आरक्षित बैकलॉग बहाली की बजाय सरकार पिछड़ों का गला काट रही है। निर्णय को रॉलबैक करो नहीं तो बहुत खामियाजा भुगतना पड़ेगा। मोदी जी, आरक्षण गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम नही बल्कि हजारों साल के तिरस्कार और वर्जना के बदले समतामूलक समाज की सैंवधानिक एवं वैज्ञानिक कोशिश है। अम्बेडकर साहेब के ‘थोट्स’ से सरकार चलाएं न की गोलवलकर के ‘बंच ऑफ थोट्स’ से। मोदी जी, संघ के विधान से नहीं संविधान से सरकार चलाओ।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें