फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : राबड़ी आवास पर लालू प्रसाद ने दिया भोज, कई नेता-मंत्री पहुंचे; तेज प्रताप यादव बोले- भगवान से मिलने आए

Wed, 03 May 2023 05:04 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

राजद नेता और समर्थक राजद सुप्रीमो से मिल रहे हैं। उनका हालचाल जाना। वहीं सियासी गलियारे में इस भोज को मिशन 2024 से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि लालू प्रसाद 9 माह बाद बिहार लौटे हैं। काफी दिन से वह अपने कार्यकर्ताओं से नहीं मिले थे।
विज्ञापन
भोज में शामिल होने पहुंचे भाई वीरेंद्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राबड़ी आवास पर RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भोज का आयोजन किया। इसमें पार्टी के मंत्री, विधायक, विधान पार्षद, वरीय नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। पार्टी के नेताओं को राबड़ी आवास से फोन कर भोज के लिए आमंत्रित किया गया था। वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपने पिता लालू प्रसाद को भगवान का दर्जा दे दिया। उन्होंने कहा अंदर लोग भगवान से मिलने आए हैं। भोज चल रहा है। राजद नेता और समर्थक राजद सुप्रीमो से मिल रहे हैं। उनका हालचाल जाना। वहीं सियासी गलियारे में इस भोज को मिशन 2024 से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि लालू प्रसाद 9 माह बाद बिहार लौटे हैं। काफी दिन से वह अपने कार्यकर्ताओं से नहीं मिले थे। मुलाकात के बहाने पार्टी को मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारी को लेकर यह चर्चा है। 

विज्ञापन


भाई वीरेंद्र बोले- लालू प्रसाद स्वस्थ हैं, प्रसन्न हैं
भोज खाकर राबड़ी आवास से बाहर निकले भाई वीरेंद्र ने कहा कि लालू प्रसाद स्वस्थ हैं, प्रसन्न हैं। उन्होंने राजद परिवार के लोगों के लिए भोज का आयोजन किया था। वह सभी सदस्यों से मिले। देश की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती है, इसलिए वह राजनीति की बात क्या करेंगे। बता दें कि इस भोज में राजद सदस्यों के लिए भोजन में मछली औऱ मुर्गा का इंतजाम किया गया था। 

बिना मास्क के ही आते-जाते दिखे राजद नेता
किडनी की सर्जरी के बाद लालू प्रसाद यादव को डॉक्टरों ने एहतियात बरतने की सलाह दी है। खासकर बढ़ते कोरोना को लेकर पूरी तरह से सजग रहने को कहा है। इसके बावजूद राबड़ी आवास पर भोज खाने आए वरीय नेता और कार्यकर्ता बिना मास्क के ही आते-जाते दिखे। स्वास्थ्य विभाग की आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले 24 घंटे में कोरोना के 92 नए कोरोना मरीज मिले हैं। बिहार कुल एक्टिव मरीजों की संख्या भी घटकर 825 हो गई है। पटना में कोरोना मरीजों की संख्या घटकर 378 हो गई है। ऐसे में थोड़ी सी चूक से परेशानी बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें