बिहार में आगामी लोकसभा चुनावों में विपक्षी महागठबंधन के दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करेंगे। लालू चारा घोटाला मामले में रांची जेल में सजा काट रहे हैं और फिलहाल इलाज के लिए वहां राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती हैं।
मांझी ने शनिवार को यहां पत्रकारों के सामने दावा किया कि राज्य में 90 फीसदी दलित उनकी पार्टी के समर्थक हैं, यह बात लालू भी जानते हैं। मांझी ने अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वृषन पटेल के उस बयान से खुद को अलग बताया जिसमें पटेल ने कहा था कि उचित संख्या में सीटें नहीं मिलने पर उनकी पार्टी लोकसभा चुनावों का बहिष्कार करेगी।