फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: 'ट्रबल इंजन' के बाद लालू की 'पटना-होटवार करप्शन मेल' पोस्टर पर जंग

Fri, 24 Jan 2020 11:01 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
बिहार पोस्टर वॉर - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रीय जनता दल के बीच जारी जुबानी जंग अब पोस्टर में तब्दील होती दिखाई दे रही है। दोनों पार्टियां पोस्टर्स की सहायता से वोटों को अपने खेमे में करने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन


गुरुवार को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के खिलाफ आरजेडी समर्थकों ने 'ट्रबल इंजन' पोस्टर लगवाए। जिसके जवाब में आज जेडीयू समर्थकों ने लालू यादव की 'अपराध गाथा' और 'पटना-होटवार करप्शन मेल' नाम से पोस्टर्स जारी किए।

इन पोस्टरों में 'चारा घोटाले' की सांकेतिक तस्वीर को भी दर्शाया गया है। पोस्टरों में लालू प्रसाद यादव के साथ तेजस्वी यादव को भी दिखाया गया है। बता दें कि चारा घोटाले में लालू प्रसाद यादव होटवार केंद्रीय कारागार में सजा काट रहे हैं। जिन्हें तबीयत खराब होने के बाद रांची के रिम्स में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन




नए साल की शुरुआत से जारी है पोस्टर वॉर
नए साल की शुरुआत से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने एक-दूसरे पर पोस्टर के जरिए निशाना साधा था। जदयू ने राजद के 15 सालों पर निशाना साधते हुए 'हिसाब दो हिसाब लो' का पोस्टर लगाया था। 

जिसके जवाब में राजद ने पोस्टर जारी किया और लिखा था कि ‘झूठ की टोकरी, घोटालों का धंधा’। राजद प्रदेश कार्यालय के बाहर लगाए गए इस पोस्टर में केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें