फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव से पहले दिग्गज नेता ने छोड़ा नीतीश का साथ, तेजस्वी बोले- अभी लगेंगे और झटके

Sat, 10 Feb 2018 04:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
nitish tejashwi
विज्ञापन
बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) को उपचुनाव से पहले ही एक के बाद एक कई झटके लग रहे हैं। पार्टी के नेता और अररिया जिले के जोकीहाट सीट से विधायक सरफराज अहमद ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन

 
इस्तीफे पर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बेटे और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश पर तीखा हमला किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा 'नीतीश कुमार के एक और एमएलए ने जदयू से इस्तीफा दिया। इंतजार कीजिए अभी कितनी टूट और होगी। तेजस्वी तो बच्चा है ना जी!'
 



सरफराज के इस्तीफे से जेडीयू में खलबली मचना तय माना जा रहा है क्योंकि सरफराज राजद के दिवंगत सांसद तस्लीमुद्दीन के बेटे हैं। कुछ दिनों पहले ही तस्लीमुद्दीन का निधन हुआ है। विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफे के बाद यह तय माना जा रहा है कि वह अपने पिता की सीट से सांसद का चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि बिहार के अररिया लोकसभा और कैमूर व जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। इन सीटों पर 11 मार्च को मतदान होगा और 14 मार्च को मतगणना होगी।

मालूम हो कि अररिया से राजद सांसद मोहम्मद तस्लीमुद्दीन और जहानाबाद से राजद के विधायक मुंद्रिका यादव और भभुआ से भाजपा विधायक आनंद भूषण पांडेय के निधन के बाद ये सीटें खाली हुई हैं।

महागठबंधन से अलग होकर बिहार में राजग सरकार बनाने के बाद ये उपचुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ साथ भाजपा के लिए अग्निपरीक्षा होगी। इधर, नीतीश से अलग होने और लालू के जेल में रहने के बाद राजद को अपना आधार दिखाने की चुनौती रहेगी। अररिया लोकसभा और जहानाबाद की सीट पर राजद का कब्जा था, जबकि भभुआ सीट पर भाजपा के उम्मीदार विजयी हुए थे। अररिया लोकसभा सीट के 6 विधानसभा सीटों पर भाजपा दो, जदयू दो, राजद-एक और कांग्रेस के एक विधायक हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें