फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : IPS अधिकारी डॉ. कमल किशोर सिंह ने दिया इस्तीफा, लगाए गंभीर आरोप

Thu, 08 Jun 2023 07:47 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

भारतीय पुलिस सेवा के 1996 बैच के अधिकारी डॉ कमल किशोर सिंह के इस्तीफा दे दिया है। सरकार को भेजे गए अपने इस्तीफा मे डॉ कमल किशोर सिंह ने कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
विज्ञापन
आईपीएस डॉ कमल किशोर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पुलिस सेवा के 1996 बैच के अधिकारी डॉ कमल किशोर सिंह के इस्तीफा दे दिया है। डॉ कमल किशोर सिंह का 5 जून को अपर पुलिस महानिदेशक सह अपर आयुक्त नागरिक सुरक्षा के पद पर स्थानांतरण हुआ था। सरकार को भेजे गए अपने इस्तीफा मे डॉ कमल किशोर सिंह ने कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
विज्ञापन


सरकार और विभाग पर लगाए गंभीर आरोप 
 आईपीएस अधिकारी डॉ कमल किशोर सिंह एडीजी के पद पर तैनात थे। वह भारतीय पुलिस सेवा के 1996 बैच के अधिकारी थे। डॉ कमल किशोर सिंह का तीन दिन पहले ही एडीजी एससीआरबी एवं आधुनिकीकरण से एडीजी सिविल डिफेन्स के पद पर ट्रांसफर किया गया था। सरकार को भेजे अपनी इस्तीफा में एडीजी ने कई गंभीर आरोप भी लगाया है। जानकारी के मुताबिक इन्होंने राज्य सरकार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस्तीफा के अनुसार  इन्हें जानबूझकर महत्वपूर्ण पदों से दूर रखा जा रहा है। इतना ही नहीं इन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि विभाग के वरीय पदाधिकारियों द्वारा उन्हें समय-समय पर प्रताड़ित भी किया जाता रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें