राइस मिल की आड़ में अकूत संपति अर्जित की
सूत्रों की मानें तो इसी राइस मिल की आड़ में रामेश्वर प्रसाद ने अकूत संपति अर्जित की। राजनीति पकड़ की बात करें तो मोतिहारी के वर्तमान विधायक सह पूर्व विधि एवं कानून मंत्री प्रमोद कुमार इनके समधी हैं। भाजपा के वरीय नेता प्रमोद कुमार लगातार तीन बार से विधायक हैं। लोगों का कहना है कि राजनीति में अच्छी पकड़ के कारण इन्होंने खूब पैस कमाया। इधर, आयकर की छापेमारी के बारे में कोई भी अधिकारी कुछ बताने को तैयार नहीं है।