फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Income Tax Raid: बिहार में JDU एमएलसी राधाचरण साह के यहां IT की रेड, आरा समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

Tue, 07 Feb 2023 05:58 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा

सार

जेडीयू एमलसी राधा चरण साह उर्फ सेठ जी के आरा में दर्जनों आवास और होटल में इनकम टैक्स की छापेमारी अल सुबह से चल रही है। छापेमारी के दौरान आरा एसबीआई बैंक के गाड़ी से दो नोट गिनने वाले मशीन को मंगाया गया है। छापेमारी के दौरान भारी संख्या में एसएसबी के जवानों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
आरा के जदयू एमएलसी के आवास सहित कई ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के आरा में जदयू एमएलसी राधा चरण साह के आवास पर इनकम टैक्स की छापेमारी हुई है। आरा के बाबू बाजार स्थित उनके आवास सहित कई जगहों पर इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है, जहां इनकम टैक्स के अधिकारी उनके चल और अचल संपत्ति की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन


इनकम टैक्स की टीम एसएसबी जवानों के साथ जदयू एमएलसी के घर पहुंची, जिसके बाद से ही न तो उनके घर में किसी को घुसने दिया जा रहा है और न ही किसी को बाहर निकलने दिया जा रहा है। फिलहाल, इनकम टैक्स की टीम राधा चरण साह के बाबू बाजार के पुराने आवास, चौक पर मौजूद प्रतिष्ठान, महादेवा रोड में भाई की दुकान, शहीद भवन स्थित रीगल होटल, बाइपास में मौजूद रीगल रिसोर्ट, बिहारी मिल स्थित नए आवास, महदेवा में मौजूद ज्ञानस्थली स्कूल स्थित घरों पर छापेमारी कर रही है।

राधा चरण साह आरा-बक्सर स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र से जदयू के एमएलसी हैं। वह इस बार आरा-बक्सर के पंचायत प्रतिनिधियों का दुबारा प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। छापेमारी के दौरान आरा एसबीआई बैंक के गाड़ी से दो नोट गिनने वाले मशीन को मंगाया गया है। छापेमारी के दौरान भारी संख्या में एसएसबी के जवानों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें