बिहार सरकार ने राज्य के निजी लैब द्वारा कोरोना की जांच की मनमानी फीस पर लगाम लगाने का प्रयास किया है। सरकार ने एचआरसीटी (हाई रिजॉल्यूशन सीटी) का शुल्क तय कर दिया है। अब प्राइवेट लैब में सिंगल स्लाइस सीटी मशीन के लिए 2500 रुपये और मल्टी स्लाइस सीटी मशीन के लिए 3000 रुपये लगेंगे।