फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब से मौत पर बोले नीतीश: 'जो पिएगा, वह मरेगा', राजद विधायक ने कहा- यह सत्ता संरक्षित नरसंहार

Thu, 15 Dec 2022 12:54 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

जहरीली शराब से मौतों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीधे कह दिया कि "जो पिएगा, वो मरेगा।" वहीं, सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनता दल के विधायक और पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने इन मौतों को सत्ता संरक्षित नरसंहार करार दिया।
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहरीली शराब से मौतों को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच तो बुधवार को भी विधानसभा में शीत सत्र के दौरान जमकर कहासुनी थी, लेकिन गुरुवार को यह और रोचक हो गया। मुख्यमंत्री ने सीधे कह दिया कि "जो पिएगा, वो मरेगा।" वहीं, सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनता दल के विधायक और पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने इन मौतों को सत्ता संरक्षित नरसंहार करार दिया। गुरुवार को राजद के भाई वीरेंद्र जहां जहरीली शराब से मौतों के लिए भाजपा पर जिम्मेदारी डाल रहे थे, वहीं राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे और बगावती तेवर के कारण मंत्रीपद गंवाने वाले सुधाकर सिंह ने सरकार पर बड़ी चोट की।

विपक्षी बताएं अपने शासन वाले राज्यों का हाल: नीतीश

विज्ञापन

इससे पहले, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जहरीली शराब से मौतों पर प्रतिक्रिया देते हुए गुरुवार को कहा कि "जो पीएगा वो मरेगा। बिहार में शराब के सेवन पर रोक है। लोगों को समझाने की जरूरत है।" उन्होंने कहा कि जो गड़बड़ कर रहा, उसे पकड़िए। उसे अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करिए। हम तो बापू और बिहार की महिलाओं की इच्छा से शराबबंदी लागू किए हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि विपक्ष में बैठे जो लोग बिहार में इन मौतों पर पूछ रहे, उनसे पूछिए कि जहां-जहां आपका शासन है, वहां कितने लोग जहरीली शराब से मर रहे हैं। आज अलग हट रहा तो बोल रहा है। बिहार में सबकी सहमति से शराबबंदी लागू हुआ है। आप भी शराब के खिलाफ अभियान चलाइए।

सत्ता को सब पता है, संरक्षित नरसंहार है यह: सुधाकर

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सदन में विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी पर सरकार के पक्ष में सदन चलाने और विपक्षी प्रतिनिधियों की बातें दरकिनार करने का आरोप लग रहा था और उधर सत्तापक्ष के ही विधायक सुधाकर सिंह ने सरकार की बोलती बंद कर दी। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को सब पता है और सत्ता के संरक्षण में ही सारण में नरसंहार हुआ है। ताली पीटते भाजपा विधायकों पर राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने आरोप मढ़ा कि सारण के जहरीली शराब कांड में भाजपा का ही हाथ है।

खबर अपडेट हो रही है...

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें