फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: तेज रफ्तार ट्रक ने डीटीओ ऑफिस की गाड़ी में मारी टक्कर, ESI की मौत; कर्मचारी समेत तीन की हालत गम्भीर

Tue, 01 Jul 2025 09:10 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga News: जिला परिवहन कार्यालय की टीम एनएच पर वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ईएसआई की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
टक्कर के बाद बोलेरो का हाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा-मुजफ्फरपुर NH27 पर जिला परिवहन पदाधिकारी के कार्यालय की बोलेरो गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में डीटीओ आफिस के ईएसआई मुन्ना कुमार (प्रवर्तन अवर निरीक्षणक) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। वहीं चालक सहित अन्य कर्मी गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो करीब 30 फिट खाई में जाकर पलट गई। घायल दोनों कर्मियों को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। मृतक मुन्ना कुमार समस्तीपुर जिला के हसनपुर थाना क्षेत्र के खोरी गांव का रहनेवाला है।जबकि घायल अजय कुमार और रवि कुमार की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। 

विज्ञापन


वाहन जांच के दौरान हुए ऐसा
बताया जाता है कि दरभंगा डीटीओ की गाड़ी NH 27 पर मब्बी थाना क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप के पास वाहन जांच करने में लगी थी। इस दौरान किसी तेज रफ्तार वाहन डीटीओ की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी जिससे डीटीओ का वाहन सड़क से करीब 30 गड्ढे में पलट गई। जिससे मौके पर ही मुन्ना कुमार की मौत हो गई जबकि जबकि दो अन्य कर्मी गभीर रूप से जख्मी हो गए। हालांकि टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी नही मिल पाई है। 
पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, इस बार डायरेक्टर को भेजा ऐसा ईमेल 

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी खंगाला जा रहा है
इस पूरे मामले पर दरभंगा के मोटरयान निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही हमलोग घटनास्थल जाकर निरीक्षण किये है। मृतक मुन्ना कुमार समस्तीपुर जिला के हसनपुर का रहनेवाला है। उन्होंने बताया कि टक्कर मारने वाली वाहन को पकड़ने के लिए आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें