सोशल मीडिया पर एक विडियो और कुछ तस्वीरें बहुत तेजी से वायरल हो रहे हैं जिसमें एक शख्स को एक महिला मसाज करती हुई दिख रही है। यह वीडियो खगड़िया जिले का बताया जा रहा है और इस विडियो में जो शख्स दिख रहे हैं वो खगड़िया के चिकित्सक और महिला सीएचओ के हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सोशल मीडिया पर एक विडियो और कुछ तस्वीरें बहुत तेजी से वायरल हो रहे हैं जिसमें एक शख्स को एक महिला मसाज करती हुई दिख रही है। यह वीडियो खगड़िया जिले का बताया जा रहा है और इस विडियो में जो शख्स दिख रहे हैं वो खगड़िया के चिकित्सक और महिला कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के हैं। इस डॉक्टर की पहचान खगड़िया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ कृष्ण कुमार के रूप में की गई है। इन फोटो और विडियो के वायरल होने पर स्वास्थ्य विभाग सकते में है। फिलहाल दोनों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
सिविल सर्जन ने दिया ढुलमुल जवाब
वहीं खगड़िया के सिविल सर्जन डॉ अमरकांत झा से "अमर उजाला" ने बात किया तो उन्होंने इसका ढुलमुल जवाब दिया। उन्होंने कहा कि दोनों से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा था। दोनों ने जवाब भी दिया है लेकिन कोर्ट में रहने की वजह से मैं उनका जवाब पढ़ नहीं पाया। जब "अमर उजाला" ने विभागीय कार्रवाई के संबंध में पूछा तो उन्होंने कहा कि उनका जवाब पढ़ने के बाद कुछ बता पाउंगा।