पितृपक्ष मेला अवधि के दौरान देश विदेश से लाखो की संख्या में हिंदू सनातन धर्मावलंबियों की भीड़ उमड़ी है। इसी क्रम में विष्णुपद मंदिर परिसर में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर अपने पूर्वजों का पिंडदान किया
गया के विष्णुपद मंदिर में बुधवार की शाम 3 बजे बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर पहुंचे। पितृपक्ष मेला अवधि के दौरान देश विदेश से लाखो की संख्या में हिंदू सनातन धर्मावलंबियों की भीड़ उमड़ी है। इसी क्रम में विष्णुपद मंदिर परिसर में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर अपने पूर्वजों का पिंडदान किया है। इस दौरान एसएसपी आशीष भारती सहित कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित हुए।
विज्ञापन
पिंडदान के बाद विष्णुपद मंदिर के गर्भगृह में विशेष पूजा अर्चना की गई। साथ हीं विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति के द्वारा विष्णु चरण चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया गया। बिहार के राज्यपाल के आगमन को लेकर पितृपक्ष मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बलों की तैनाती की गई। इससे पहले बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेंकर गया एयरपोर्ट पहुंचे। गया एयरपोर्ट पर बिहार के राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
मालूम हो कि 17 सितंबर से भगवान विष्णु की नगरी मोक्ष धाम गयाजी में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला आयोजित है। इस दौरान देश-दुनिया के लाखों श्रद्धालु अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध कर्मकांड कर रहे हैं। अब तक 6 लाख तीर्थयात्रियों का गया धाम आगमन हो चुका है। वहीं जिला प्रशासन ने इस वर्ष 20 लाख तीर्थयात्रियों के आने की संभावना जताया है। इसी को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन ने तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए आवासन, पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य समेत सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। यह मेला आगामी दो अक्टूबर तक चलेगा।