फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार सरकार ने एनजीटी से कहा- राज्य में गंगा किनारे स्थित 17 शहर खुले में शौच से मुक्त

Wed, 07 Aug 2019 07:33 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राष्ट्रीय हरित अधिकरण - फोटो : PTI
विज्ञापन
बिहार सरकार ने बुधवार को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) को जानकारी दी कि राज्य में गंगा नदी के किनारे 17 शहरों को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) घोषित किया गया है।
विज्ञापन


साथ ही, राज्य सरकार ने यह भी कहा कि पांच शहर ओडीएफ घोषित होने की प्रक्रिया में है।



राज्य सरकार ने एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल के समक्ष दायर एक हलफनामे में कहा कि प्रदेश के 17 शहरों को ओडीएफ घोषित किया गया है। इन शहरों में बाढ़, हाजीपुर, सोनपुर, मोकामा, बख्तियारपुर, तेघरा, मनेर, बड़हिया, मनिहारी, बक्सर, नौगछिया, दानापुर, दिघवारा, जमालपुर, मुंगेर, बेगूसराय और भागलपुर शामिल हैं।

पटना, छपरा, सुल्तानगंज, खगड़िया और कहलगांव प्रक्रियाधीन हैं।

राज्य सरकार ने तरल अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में अधिकरण को सूचित किया कि 5,089.82 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत कुल 26 सीवरेज परियोजनाएं पटना, बेगूसराय, मुंगेर, हाजीपुर, मोकामा, सुल्तानगंज, नौगछिया, बाढ़, भागलपुर, सोनपुर, छपरा, खगड़िया, बख्तियारपुर, मनेर, दानापुर और फुलवारीशरीफ जैसे शहरों में कार्यान्वयन के विभिन्न चरणों में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें