फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : दुर्गा पूजा के कारण कल से आने लगेगी सैलरी, जानें बिहार सरकार ने क्या दिया है आदेश

Tue, 17 Oct 2023 07:01 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : अगर आप बिहार सरकार के कर्मी या पेंशनभोगी हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आपके वेतन या पेंशन कल से आपके अकाउंट में आ जायेगा ताकि आप खुशियों के साथ दशहरा मना सकें। जी हाँ बिहार सरकार ने यह आदेश जारी किए हैं। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार के सारे कर्मियों को कल से उनका सैलरी उनके अकाउंट में आने लगेगा। यह घोषणा बिहार सरकार ने की है जिससे सभी सरकारी कर्मियों को उनके अक्टूबर माह का वेतन उन्हें 12 दिन पहले मिल जायेगा। वित्त विभाग ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं। सरकार ने इस बात की घोषणा दुर्गा पूजा को देखते हुए की है। 12 दिन पहले वेतन मिलने से राज्य सरकार के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों में इस बात की ख़ुशी है कि इस बार सरकार दशहरा को देखते हुए उन्हें समय से पहले वेतन दे रही है। बिहार सरकार के इस फैसले से तकरीबन 5 लाख कर्मियों को वक्त से पहले ही वेतन मिल जाएगा। साथ ही लगभग 4 लाख से अधिक पेशनभोगियों को भी इसका फायदा होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें