फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : मंत्रियों के अब नए पते, जानिए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को कौन सा मिला आवास?

Mon, 11 May 2026 09:15 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब नए मंत्रियों के सरकारी आवास का इंतजार भी खत्म हो गया है। राज्य सरकार के भवन निर्माण विभाग ने मंत्रियों के लिए बंगले आवंटित कर दिए हैं। 
विज्ञापन
निशांत कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में सम्राट कैबिनेट के गठन के बाद अब मंत्रियों के सरकारी आवासों की तस्वीर भी साफ हो गई है। राज्य सरकार ने कैबिनेट मंत्रियों के लिए बंगलों का नया आवंटन जारी कर दिया है। इस फेरबदल में सबसे अधिक चर्चा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र और नवनियुक्त स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को लेकर है, जिन्हें राजधानी का प्रतिष्ठित बंगला आवंटित किया गया है।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: बिहार में उद्योग लगाने वालों के लिए काम की खबर, सरकार ने लाई बियाडा लैंड अलॉटमेंट एंड मैनेजमेंट पॉलिसी

नए मंत्रियों को मिले नए ठिकाने
बिहार सरकार द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, जो नेता पहली बार मंत्री पद की शपथ लेकर कैबिनेट में शामिल हुए हैं, उन्हें नए बंगले आवंटित किए गए हैं। वहीं, दोबारा मंत्री बनने वाले अनुभवी नेताओं के पुराने सरकारी आवासों को ही बरकरार रखा गया है।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : पटना में धंसने पर नीतीश सरकार ने खुद तोड़ा फ्लाईओवर; सात महीने में क्या बना, यह देखिए
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को मिला कौन-सा आवास ?
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को 2, देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास आवंटित किया गया है। वहीं शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी को 13, हार्डिंग रोड स्थित बंगला आवंटित किया गया है। आधिकारिक सूची जारी होते ही पटना के हार्डिंग रोड और देशरत्न मार्ग जैसे वीआईपी इलाकों में गहमागहमी बढ़ गई है। नई जिम्मेदारियों के साथ-साथ अब मंत्रियों के कार्यालय और आवास भी नए सिरे से सजने लगे हैं। सरकार का तर्क है कि यह आवंटन प्रशासनिक सुविधा और मंत्रियों की कार्यक्षमता को ध्यान में रखकर किया गया है।
  • शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का नया ठिकाना 13, हार्डिंग रोड स्थित बंगला होगा।
  • पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र को 12, हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास आवंटित किया गया है।
  • डेयरी एवं मत्स्य पालन मंत्री नंदकिशोर राम को अब 21, हार्डिंग रोड स्थित बंगले में रहने की अनुमति मिली है।
  • ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को सरकार की ओर से 33, हार्डिंग रोड स्थित आवास दिया गया है।
  • योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा अब गर्दनीबाग स्थित डुप्लेक्स बंगला संख्या 13/20 में रहेंगे।
  • पर्यावरण एवं वन मंत्री रामचंद्रा प्रसाद को गर्दनीबाग इलाके में स्थित डुप्लेक्स बंगला संख्या 10/20 आवंटित किया गया है।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें