फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नीतीश सरकार ने अब इन आयोगों के अध्यक्ष-सदस्य बनाए, जानिए किन्हें किस पद की मिली जिम्मेवारी

Sat, 07 Jun 2025 04:19 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: शनिवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के आदेश पर सरकार के सचिव मो. सोहैल ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अति पिछड़ा आयोग में सरकार चार सदस्यों की नियुक्ति कर सकती थी लेकिन अभी दो के नामों की ही घोषणा की गई है।
विज्ञापन
पटना सचिवालय - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीतीश सरकार बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सारे बचे काम निपटा रहे हैं। अब सरकार ने पहले से खाली पड़े बोर्ड और आयोग में अध्यक्षों को सदस्यों की नियुक्ति कर रही है। सरकार की ओर से इसके लिए लेटर भी जारी कर दिया गया है। शनिवार को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग और अति पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों ने नाम की घोषणा की गई है। आइए जानते हैं सरकार ने किसे कहां जिम्मेदारी दी है। 

विज्ञापन


नवीन कुमार आर्या को फिर से अध्यक्ष बनाया
राज्य सरकार ने अति पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष के रूप में पटना निवासी नवीन कुमार आर्या को फिर से अध्यक्ष बनाया है। वहीं मधुबनी निवासी केदारनाथ भंडारी को सदस्य बनाया गया है। गया के अमित कुमार की नियुक्ति सदस्य के रूप में हुई है। इन सभी को आगामी तीन वर्ष के लिए नियुक्त किया गया हे। हालांकि सरकार अति पिछड़ा आयोग में चार सदस्य नियुक्ति कर सकती है। लेकिन, सरकार ने सिर्फ दो सदस्यों की नियुक्ति की है।
शिकायत सुनकर गुस्साए अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ, कहा- लापरवाह शिक्षकों को बॉर्डर इलाके में भेज दूंगा
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रह्लाद कुमार सरकार को अध्यक्ष बनाया गया
इधर, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अध्यक्ष के रूप में किशनगंज निवासी प्रह्लाद कुमार सरकार को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं कैमूर निवासी रिंकी रानी पांडेय को सदस्य बनाया गया है। इनके अलावा पटना निवासी मनोज कुमार, खगड़िया निवासी अंगद कुमार कुशवाहा और सुपौल जिला निवासी नरेंद्र कुमार ऋषि को सदस्य बनाया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें