फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'अपराधियों को किसी कीमत पर बख्शा न जाए', सीएम नीतीश ने गोपाल खेमका की हत्या के बाद डीजीपी से ऐसा कहा

Sat, 05 Jul 2025 12:00 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Gopal Khemka Murder Case: गोपाल खेमका मर्डर केस के बाद बिहार पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं। विपक्ष ने भी सरकार को घेरने की कोशिश की। इसी बीच सीएम नीतीश कुमार ने बिहार पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें यह निर्देश दिया। 
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बड़े उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या के बाद सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार को इस मामले पर घेरा। मामला बढ़ते देख सीएम नीतीश कुमार ने बिहार पुलिस के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बिहार के डीजीपी विनय कुमार और अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ विधि व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतें। लापरवाही बरतनेवाले पदाधिकारियों और पुलिस कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


पूरी तहकीकात कर दोषी की पहचान करें
बैठक में सीएम नीतीश कुमार को पुलिस महानिदेशक ने अपराध नियंत्रण को लेकर किए जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने उद्योगपति गोपाल खेमका की हुई हत्या के संबंध में बिहार के डीजीपी से विस्तृत जानकारी ली। सीएम ने कहा कि यदि आपराधिक घटना के पीछे किसी प्रकार की साजिश है तो उसकी भी जांच की जाय और जांचोपरांत कठोर कार्रवाई करें।

विधि व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
समीक्षा के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि विधि व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराध करनेवाले कोई भी हों, उन्हें किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाय। उन्होंने कहा कि घटित आपराधिक घटनाओं के अनुसंधान कार्यों में तेजी लाये और इसे ससमय पूर्ण करें ताकि दोषियों पर त्वरित कार्रवाई हो सके। कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिये पुलिस और प्रशासन पूरी मुश्तैदी से कार्य करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें