फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : प्रेमी के सामने ही प्रेमिका ने सोन नदी में लगाई छलांग, शादी करने से कर रहा था आनाकानी

Sun, 20 Jul 2025 10:35 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रोहतास सासाराम

सार

Suicide Case : आज नदी में कूद कर आत्महत्या करने की दो ख़बरें सामने आई। पहली खबर  में वृद्ध दंपति अपने बेटे की प्रताड़ना से तंग आकर यह कदम उठाया था, लेकिन इस घटना में प्रेमिका अपने प्रेमी से झगड़ा करते-करते उफनती नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
बराज डैम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज पटना जिले के बाढ़ में एक वृद्ध दंपति ने एक साथ गंगा नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की। इस घटना में वृद्ध की पत्नी तेज धार में बह गई। वहीँ दूसरी घटना रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन की है, जहां प्रेम संबंध में हुए विवाद के कारण एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी के सामने ही सोन नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को भी दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुँच गई और युवती की खोजबीन शुरू कर दी। हालांकि अब तक उसकी बरामदगी नहीं हो पाई है। घटना इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी बराज की है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Suicide Case : संदिग्ध परिस्थिति में व्यवसायी का मिला शव, सुसाइड नोट भी बरामद; अब पुलिस कर रही है जांच

विवाद के बाद प्रेमिका ने लगाई छलांग
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि संझौली थाना क्षेत्र की रहने वाली रिया सिंह का दरिहट निवासी नीरज शर्मा से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन बीते कुछ दिनों से दोनों के संबंधों के बीच कुछ खटास हो गईं थीं। विवाद सुलझाने के लिए प्रेमिका अपने प्रेमी से मिलने दरिहट स्थित अपने बुआ के घर आई और यहीं से दोनों एक साथ इंद्रपुरी बराज चले गए। दोनों बातचीत कर रहे थे, तभी अचानक फिर किसी बात पर दोनों के बीच बहस होने लगी। दोनों के बीच विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि प्रेमिका ने अपने प्रेमी के सामने ही सोन नदी के उफनते पानी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: सीएम नीतीश के बेटे निशांत को दूसरे दल के दिग्गज ने बता दिया जदयू की नई उम्मीद; कुशवाहा ने बधाई भी दी

सूचना पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही तत्काल इंद्रपुरी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और प्रेमी नीरज शर्मा को हिरासत में ले लिया। साथ ही घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंचे डेहरी एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि प्रेमी युगल के संबंधों में खटास होने के कारण प्रेमिका ने सोन बराज में छलांग लगा दी है। फिलहाल युवती रिया की तलाश में स्थानीय गोताखोरों को लगाया गया है तथा एसडीआरएफ टीम को भी सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें