फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बीपीएससी शिक्षक की परीक्षा देने जा रही बाइक सवार छात्रा को पिकअप वैन ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

Fri, 15 Dec 2023 05:33 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

BPSC Teacher : सुबह घर से एक लड़की अपने भाई के साथ बीपीएससी शिक्षक की परीक्षा देने के लिए निकली थी। तभी एक घटना घटी जिसमें लड़की की मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतका नीलम कुमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर में परीक्षा देने जा रही छात्रा को पिकअप वैन ने रौंद दिया जिसमें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के कृष्णगढ़ मोड़ के पास की है। मृतका की पहचान गनगनिया के वार्ड संख्या तीन निवासी रमाकांत मंडल की पुत्री नीलम कुमारी (41) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि नीलम को बीपीएससी शिक्षक की परीक्षा देने जा रही पूर्णिया जाना था। सुबह अपने भाई प्रभात के साथ बाइक पर सवार होकर सुल्तानगंज से ट्रेन पकड कर भागलपुर जाती और फिर वहां से गाड़ी से पूर्णिया जाती लेकिन कृष्णगढ़ मोड़ के पास पीछे से आ रही पिकअप गाड़ी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें नीलम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें