फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: बिहार में 10वीं की छात्रा से प्रिंसिपल समेत 18 ने किया गैंगरेप, मामला दर्ज

Sat, 07 Jul 2018 11:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
bihar
विज्ञापन

सारण जिला मुख्यालय छपरा के दीपेश्वर बाल ज्ञान निकेतन में छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ इलाके की है। पीड़ित छात्रा के बयान पर प्रिंसिपल, दो शिक्षक और 15 छात्रों पर नामजद मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रिंसिपल, एक शिक्षक और दो छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


घटना की पुष्टि करते हुए एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि प्रिंसिपल छात्रा के साथ पिछले सात महीने से दुष्कर्म कर रहा था। शुक्रवार की सुबह पीड़ित छात्रा ने महिला थाने में मामला दर्ज कराया है।

एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह तथा महिला थानाध्यक्ष इंद्रा रानी ने घटना स्थल पर जाकर मामले की जांच की और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित छात्रा 10वीं में पढ़ती है। पुलिस ने छपरा सदर अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल जांच कराया है। इस मामले में शनिवार को कोर्ट में पीड़िता का बयान दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें