फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पहले इनाम अब सस्पेंड

Fri, 25 Jul 2014 08:15 AM IST
मनीष शांडिल्य/पटना से बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन
पटना में ट्रैफ़िक पुलिस के एक दारोगा मोहम्मद सलीमुद्दीन को निलंबित कर दिया गया है। मोहम्मद सलीमुद्दीन वही दारोगा हैं जिन्होंने भाजपा सांसद गिरिराज सिंह के घर से चोरी हुआ सामान एक ऑटो से पकड़ा था।
विज्ञापन


उन्हीं सलीमुद्दीन को एक ऑटो वाले से वसूली के आरोप में बुधवार को निलंबित कर दिया गया।

गिरिराज सिंह के घर हुई चोरी के बाद जो चीजें बरामद हुईं थी उनमें एक करोड़ रुपए से ज़्यादा नकद भी थे। गिरिराज सिंह के घर चोरी के मामले की जांच अब भी चल रही है।

मामला

पटना में एक ऑटो चालक नारायण प्रसाद ने ट्रैफ़िक एसपी राजीव मिश्रा से कुछ दिनों पहले शिकायत की थी कि सलीमुद्दीन ने उनसे बतौर जुर्माना ग्यारह सौ रुपये वसूले और रसीद केवल सौ रुपये की दी।
विज्ञापन


इस संबंध में ट्रैफ़िक एसपी राजीव मिश्रा ने बीबीसी को बताया कि पहली नजर में आरोप सही पाये जाने के बाद सलीमुद्दीन को निलंबित किया गया है। आगे की कार्रवाई विभागीय जांच के नतीजों के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन


सलीमुद्दीन ने कई बार संपर्क करने के बाद बस इतना ही कहा कि उन्हें इस मामले पर कुछ नहीं कहना है।

'घूस ठुकरा दी थी'

सात जुलाई को भाजपा सांसद गिरिराज सिंह के घर चोरी हुई थी। उसी दिन सलीमुद्दीन ने पटना के पीरबहोर थाने के बाहर चोरी का सामान एक ऑटो से पकड़ा था।

तब स्थानीय मीडिया में आई ख़बरों के अनुसार सलीमुद्दीन को चोरी के अभियुक्त ने घूस की पेशकश की थी जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था।

इस ईमानदारी के लिए पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने आठ जुलाई को ही सलीमुद्दीन को पांच हजार का नकद इनाम भी दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें