फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गया के सदर एसडीओ सूरज कुमार सिन्हा 2 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Fri, 26 Apr 2019 09:52 AM IST
आसिम खान भाषा, गया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एक टीम ने बृहस्पतिवार देर शाम गया जिला के सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) सूरज कुमार सिन्हा को एक व्यक्ति से रिश्वत के तौर पर दो लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अपर महानिदेशक सुनील कुमार झा ने बताया कि ब्यूरो कार्यालय को शिकायत मिली थी कि एक भूखंड पर धारा 144 के तहत कार्रवाई नहीं करने के एवज में शारिम अली नाम के एक व्यक्ति से यह रिश्वत मांगी गई थी। 

उन्होंने बताया कि ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए गया सदर के एसडीओ सूरज कुमार सिन्हा को बृहस्पतिवार रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपाधीक्षक गोपाल पासवान के नेतृत्व में की गयी इस कार्रवाई में गिरफ्तार सिन्हा को पटना ब्यूरो मुख्यालय लाकर पूछताछ किए जाने के बाद उन्हें शुक्रवार को विशेष अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें